द इंडियन व्यू

मोहम्मद शमी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी और बेटी को ₹4 लाख मासिक भत्ता देने का आदेश

भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को कलकत्ता हाईकोर्ट से एक अहम फैसले में बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि शमी को अपनी पत्नी हसीन जहां और बेटी आयरा के भरण-पोषण के लिए हर महीने ₹4 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।…

Ragwendra P Singh
July 1, 2025
1 min read
मोहम्मद शमी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी और बेटी को ₹4 लाख मासिक भत्ता देने का आदेश

भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को कलकत्ता हाईकोर्ट से एक अहम फैसले में बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि शमी को अपनी पत्नी हसीन जहां और बेटी आयरा के भरण-पोषण के लिए हर महीने ₹4 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। यह राशि अदालत द्वारा तय हुई मेंटेनेंस अमाउंट के तहत दी जाएगी, जिसमें से एक हिस्सा पत्नी के लिए और एक हिस्सा बेटी के पालन-पोषण के लिए होगा।

साभार : गूगल

अदालत ने इस भुगतान को नियमित मासिक खर्च मानते हुए अनिवार्य किया है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच लंबे समय से रिश्तों में तनाव बना हुआ है। दोनों पिछले कई वर्षों से अलग रह रहे हैं।

उनकी बेटी आयरा, मां हसीन जहां के साथ रहती है। हसीन जहां का आरोप रहा है कि शमी उनके और बेटी के भरण-पोषण के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग नहीं दे रहे हैं।

इसी मुद्दे को लेकर हसीन जहां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अजय मुखर्जी ने फैसला सुनाया, जिसमें मोहम्मद शमी को मासिक गुज़ारा भत्ता (एलिमनी) देने का आदेश दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।