मॉक ड्रिलः कोलकाता एयरपोर्ट पर हाई इंटेंसिटी अग्निशमन अभ्यास, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
कोलकाता : केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ऑपरेशन शील्ड के तौर पर कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक सघन अग्निशमन अभ्यास (हॉट फायर ड्रिल) आयोजित किया गया। यह अभ्यास एयरपोर्ट निदेशक डॉ. पी. आर. बेउरिया के नेतृत्व में…

कोलकाता : केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ऑपरेशन शील्ड के तौर पर कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक सघन अग्निशमन अभ्यास (हॉट फायर ड्रिल) आयोजित किया गया। यह अभ्यास एयरपोर्ट निदेशक डॉ. पी. आर. बेउरिया के नेतृत्व में दोपहर 3:48 बजे शुरू हुआ। हर महीने किए जाने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों को परखना और समन्वय को मजबूत करना है।
हॉट फायर ड्रिल एक पूर्ण पैमाने की आपातकालीन मॉक एक्सरसाइज होती है, जिसमें विमान दुर्घटना जैसी किसी गंभीर स्थिति की कल्पना कर, उसपर वास्तविक जैसी प्रतिक्रिया दी जाती है। इसमें आग पर काबू पाने, घायलों को बचाने और संबंधित एजेंसियों के बीच तालमेल की व्यापक जांच की जाती है। यह अभ्यास रोकथाम, तैयारी, प्रतिक्रिया और पुनर्प्राप्ति के हर चरण में दक्षता बढ़ाने में मदद करता है।
गुरुवार के अभ्यास में कुल 16 विमान बचाव एवं अग्निशमन (एआरएफएफ) कर्मियों और नै केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान दो एआरएफएफ वाहन और दो एंबुलेंस तैनात की गई थीं। एयरपोर्ट परिसर में एक मॉक एयरक्राफ्ट क्रैश की स्थिति बनाई गई, ताकि उच्च दबाव की स्थिति में टीमों की प्रतिक्रिया समय और दक्षता को परखा जा सके।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अलर्ट मिलने के 138 सेकेंड के भीतर टीम की प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना और एक मिनट के भीतर आग पर काबू पाना था, जो विमानन सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मानक है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
