मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर सेस्को चोटिल, स्लोवेनिया के अहम वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों से बाहर
मैनचेस्टर : स्लोवेनिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फॉरवर्ड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी बेंजामिन सेस्को घुटने की चोट के कारण आगामी फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।सेस्को शनिवार को प्रीमियर…

मैनचेस्टर : स्लोवेनिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फॉरवर्ड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी बेंजामिन सेस्को घुटने की चोट के कारण आगामी फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।सेस्को शनिवार को प्रीमियर लीग में टॉटनहैम हॉटस्पर के खिलाफ खेले गए मैच में 88वें मिनट में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि क्लब ने कहा है कि यह चोट गंभीर नहीं है, लेकिन खिलाड़ी को कैरींगटन ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स में निगरानी में रखा जाएगा और इस सप्ताह उनका मूल्यांकन जारी रहेगा।स्लोवेनिया को विश्व कप क्वालीफिकेशन की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए शनिवार को कोसोवो के खिलाफ जीत और 18 नवंबर को स्वीडन के खिलाफ कम से कम ड्रॉ की जरूरत है।वर्तमान में स्लोवेनिया ग्रुप बी में तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। स्विट्जरलैंड (10 अंक) शीर्ष पर है, जबकि कोसोवो (7 अंक) दूसरे स्थान पर है। स्वीडन के पास केवल एक अंक है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
