मैदान पर श्रेयस अय्यर चोटिल, भारत को झटका
भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी तीसरे वनडे में चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया पारी के 34वें ओवर में यह घटना हुई। हर्षित राणा के…

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी तीसरे वनडे में चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया पारी के 34वें ओवर में यह घटना हुई। हर्षित राणा के ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने हवाई शॉट खेला। श्रेयस ने कैच लपकने के लिए विपरीत दिशा में दौड़ना शुरू किया। उन्होंने गेंद लपकने के लिए छलांग लगाई और गेंद को पकड़ने में सफल रहे। इस बीच वह फिसल गए।
बाईं ओर गिरे, जिसके बाद अय्यर पसलियों को पकड़कर दर्द से कराहते नजर आए। एलेक्स कैरी आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, मैदान पर गिरे अय्यर दर्द से छटपटा रहे थे।

फिजियो मैदान पर आए और चोट की जांच करने के बाद अय्यर को अपने साथ मैदान से बाहर ले गए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 9.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी हुई।
हेड 25 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, फिर कप्तान मार्श ने मोर्चा संभाला, अर्धशतक से चूक गए। मार्श ने 50 गेंदों में एक छक्के और 5 चौकों के साथ 41 रन की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया 88 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। मैथ्यू शॉर्ट ने मैट रैनेशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।
शॉर्ट ने 30 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ऑस्ट्रेलिया 124 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा चुकी थी। मैट रैनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए टीम को 200 के करीब पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
