द इंडियन व्यू

मैग्नस कार्लसन ने क्लच शतरंज चैंपियंस शोडाउन में बाज़ी मारी

नॉर्वे के स्टार शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने क्लच शतरंज चैंपियंस शोडाउन का खिताब जीता। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोमाराजू चौथे स्थान पर रहे। मैग्नस कार्लसन ने गुकेश को 2 बार हारने के बाद ग्रैंडमास्टर फैबियानो…

Ragwendra P Singh
October 30, 2025
2 min read
मैग्नस कार्लसन ने क्लच शतरंज चैंपियंस शोडाउन में बाज़ी मारी

नॉर्वे के स्टार शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने क्लच शतरंज चैंपियंस शोडाउन का खिताब जीता। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोमाराजू चौथे स्थान पर रहे। मैग्नस कार्लसन ने गुकेश को 2 बार हारने के बाद ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को भी 2 बार मात दी। उन्होंने प्रतियोगिता जीतने के साथ 1,20,000 अमेरिकी डॉलर का प्रथम पुरस्कार भी अपने नाम किया है।

मैग्नस कार्लसन ने हिकारू नाकामुरा के खिलाफ 2 ड्रॉ खेले। अतिरिक्त 50,000 डॉलर का बोनस भी हासिल किया। मैग्नस कार्लसन ने 3 दिनों में 1,70,000 अमेरिकी डॉलर जीते। फैबियानो कारूआना 16.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह मैग्नस कार्लसन से 9 अंक पीछे थे।

हिकारू नाकामुरा 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गुकेश 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। उनके इस प्रदर्शन ने भारतीय फैंस को जरूर मायूस किया है। तीसरे और आखिरी दिन, कार्लसन ने अपने पहले चार गेम जीते और प्रत्येक जीत पर 3 अंक अर्जित किए। कार्लसन ने विश्व चैंपियन गुकेश को 2 बार हराया।

@STLChessClub

पूरे टूर्नामेंट में, कार्लसन ने गुकेश को कुल 5 बार हराया और 1 बार ड्रॉ खेला। गुकेश के हवाले से चेस24 ने लिखा, "एक समय पर जीत हासिल करना बहुत मुश्किल था। कुल मिलाकर यह एक शानदार अनुभव था, खासकर विश्व कप से पहले। इन तीनों से बेहतर प्रशिक्षण साथी कोई नहीं हैं।"

दूसरे दिन उन्हें कार्लसन के खिलाफ दो हार मिली, जिसके बाद उन्होंने हिकारू नाकामुरा के खिलाफ पहला गेम ड्रॉ खेला, वही खिलाड़ी जिन्हें गुकेश ने पहले दिन हराकर 'चेकमेट: यूएसए बनाम भारत' प्रदर्शनी मैच की हार का बदला लिया था।

https://twitter.com/STLChessClub/status/1983654422841344167

दूसरे दिन के दूसरे गेम में भारतीय ग्रैंडमास्टर के पास अपेक्षाकृत संतुलित रूक एंडगेम में एकमात्र मौका था, लेकिन वे उसे भुना नहीं सके। इसके बाद वे फाबियानो करूआना से अगला गेम हार गए और दिन का समापन एक ड्रॉ के साथ किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।