मैक्सिको और कोलंबिया के बीच अक्टूबर में होगा दोस्ताना मैच
मेक्सिको सिटी : मैक्सिको और कोलंबिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमें अक्टूबर में एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में आमने-सामने होंगी। मैक्सिकन फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। यह मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका के…

मेक्सिको सिटी : मैक्सिको और कोलंबिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमें अक्टूबर में एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में आमने-सामने होंगी। मैक्सिकन फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
यह मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका के टेक्सास राज्य के आर्लिंगटन स्थित एटी एंड टी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह तारीख आधिकारिक फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के अंतर्गत आती है।
यह मुकाबला 2026 फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा होगा, जिसकी मेज़बानी मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा मिलकर कर रहे हैं। फीफा नियमों के अनुसार, इन तीनों देशों की टीमें टूर्नामेंट में सीधे हिस्सा लेंगी।
कोलंबिया के लिए यह एक उच्च स्तरीय परीक्षा होगी, क्योंकि वह अब भी विश्व कप क्वालीफिकेशन की दौड़ में है। वर्तमान में वह दक्षिण अमेरिका की 10 टीमों की तालिका में छठे स्थान पर है और उसके दो मैच अभी शेष हैं। शीर्ष छह टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी, जबकि सातवें स्थान पर रहने वाली टीम को इंटरकांटिनेंटल प्लेऑफ खेलना होगा।
गौरतलब है कि मैक्सिको ने हाल ही में लगातार दूसरी बार कॉनकाकाफ गोल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। उसने फाइनल में अमेरिका को हराकर यह जीत हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
