द इंडियन व्यू

मेसी बिना गोल किए भी अर्जेंटीना सेमीफाइनल में, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने बिना लियोनेल मेसी के गोल के भी रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। कैनसस सिटी में खेला गया मुकाबला वर्ल्ड कप के सबसे धाकड़…

Ragwendra P Singh
July 12, 2026
2 min read
मेसी बिना गोल किए भी अर्जेंटीना सेमीफाइनल में, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने बिना लियोनेल मेसी के गोल के भी रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। कैनसस सिटी में खेला गया मुकाबला वर्ल्ड कप के सबसे धाकड़ मैचों में से एक बन गया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा।

स्विट्जरलैंड पहले ही रेड कार्ड की वजह से 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था और इसी का फायदा उठाते हुए जूलियन अल्वारेज ने 112वें मिनट में गोल दागकर बढ़त बनाई। अंत में लोटारो मार्टिनेज ने 121वें मिनट में विजयी गोल दागा। अर्जेंटीना का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होने वाला है। अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम अब सिर्फ किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है।

टीम ने पहले मिनट से ही आक्रामक रुख अपनाया और 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने जबरदस्त वापसी की। 67वें मिनट में डैन एनडोये ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

@FIFAWorldCup

दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका लगा, जब ब्रील एम्बोलो को रेड कार्ड दिखा दिया गया। इसके बाद स्विस टीम को पूरे मुकाबले का बाकी हिस्सा 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद भी स्विट्जरलैंड ने हार नहीं मानी। 90 मिनट का खेल होने के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी थी।

112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने शानदार फिनिश के साथ अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिलाई। यह गोल स्विट्जरलैंड की उम्मीदों पर बड़ा झटका था। इसके बाद जब स्विस टीम बराबरी के लिए आगे बढ़ी तो एक्स्ट्रा टाइम के इंजरी टाइम (120+1 मिनट) में लौटारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी। मार्टिनेज ने जब गेंद को नेट्स में भेजा तो सिर्फ 4 मिनट का समय शेष था। जिसमें स्विट्जरलैंड की जीत नामुमकिन थी।

15 जुलाई को अब अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। यानी हैरी केन और लियोनेल मेसी एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होंगे। मेसी को क्वार्टर फाइनल में एक असिस्ट से ही संतोष करना पड़ा। अब उनकी नजर रहेगी कि सेमीफाइनल में इसकी भरपाई करते हुए अपनी टीम को बैक टू बैक फाइनल में पहुंचाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।