बारिश ने बदल दिया एमएलसी फाइनल का समीकरण, वॉशिंगटन फ्रीडम को सीधा प्रवेश
अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में एक टीम बिना क्वालीफायर जीते पहुंच गई, जबकि एक टीम को दूसरे क्वालीफायर यानी चैलेंजर मैच में जगह मिली है। साभार : सोशल मीडिया दरअसल, ऐसा बारिश के कारण हुआ है। एमएलसी के इस सीजन का…

अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में एक टीम बिना क्वालीफायर जीते पहुंच गई, जबकि एक टीम को दूसरे क्वालीफायर यानी चैलेंजर मैच में जगह मिली है।

दरअसल, ऐसा बारिश के कारण हुआ है। एमएलसी के इस सीजन का पहला क्वालीफायर मैच मंगलवार 8 जुलाई (भारत के समय के अनुसार 9 जुलाई) को खेला जाना था, लेकिन भयंकर बारिश के कारण ये मैच टॉस होने के बाद रद्द हो गया और इस तरह एक टीम को फाइनल का टिकट मिल गया, जबकि दूसरी टीम सीधे चैलेंजर मुकाबले में पहुंच गई।
वॉशिंगटन फ्रीडम और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच डलास में क्वालीफायर खेला जाना था, जो बारिश में धुल गया। ऐसे में वॉशिंगटन फ्रीडम टीम फाइनल में पहुंच गई, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में लीग फेज के बाद टीम 16 अंकों के साथ टॉप पर थी। वहीं, दूसरे नंबर पर पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स के स्वामित्व वाली टीम टेक्सास सुपर किंग्स थी, जिसे अब चैलेंजर मुकाबले में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ना होगा।
वॉशिंगटन फ्रीडम ने लगातार दूसरी बार मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाई है। मैच पर बारिश का साया था, लेकिन टॉस अपने निर्धारित समय पर शुरू हुआ, जिसमें वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने टॉ जीता और गेंदबाजी चुनी। हालांकि, कुछ ही देर बाद लाइटनिंग और बारिश शुरू हो गई, जो मैच के टाइम तक रुक नहीं पाई। यही कारण रहा कि मैच रद्द किया गया।
नियमों के अनुसार, अगर पांच ओवर का मुकाबला संभव नहीं है, तो टीमों को विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर खेलना होता है, लेकिन बारिश के कारण यह भी संभव नहीं हो सका और अंततः मैच को रद्द कर दिया गया।
इस क्वालीफायर मुकाबले के लिए आयोजकों ने कोई रिजर्व डे नहीं रखा था, क्योंकि एलिमिनेटर मुकाबला अगले दिन इसी मैदान पर होना है।
अब फाइनल में जगह बनाने के लिए टीएसके का सामना एमआई न्यू यॉर्क और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से होगा। अगर क्वालीफायर 1 में टीएसके जीत जाती तो सीधे फाइनल में पहुंच सकती थी, लेकिन मैच ही आयोजित नहीं हो पाया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
