मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, हेटमायर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई जीत
अमेरिका में जारी मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 18वां मैच शुक्रवार रात सिएटल ऑर्कास और एमआई न्यूयॉर्क के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान रोमांच की सारी हदें पार हुई। साभार : गूगल निकोलस पूरन की अगुवाई वाली एमआई न्यूयॉर्क ने…

अमेरिका में जारी मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 18वां मैच शुक्रवार रात सिएटल ऑर्कास और एमआई न्यूयॉर्क के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान रोमांच की सारी हदें पार हुई।

निकोलस पूरन की अगुवाई वाली एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 237 रन बोर्ड पर लगाए। टीम को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान निकोलस पूरन ने शतक जड़ अहम रोल अदा किया।
पूरन ने 60 गेंदों पर 7 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 108 पारी खेली। वहीं तजिंदर ढिल्लों ने 35 गेंदों पर 8 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों के साथ 95 रनों की धुआंधार पारी खेल उनका साथ दिया। सीजन की पहली जीत तलाश रही सिएटल ऑर्कास ने आखिरी गेंद पर इस स्कोर को चेज कर इतिहास रच दिया।
एमएलसी इतिहास का यह सबसे बड़ा सफल रन चेज है। टूर्नामेंट का यह तीसरा सीजन है, मगर अभी तक इससे बड़ा स्कोर किसी टीम ने चेज नहीं किया। सिएटल ऑर्कास की जीत के हीरो शिमरन हेटमायर रहे, जिन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेली। हेटमायर ने 40 गेंदों पर 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए।
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.50 का रहा। टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर तब पहुंचा जब सिएटल ऑर्कास को आखिरी गेंद पर 6 रनों की दरकार थी। 20वां ओवर कीरोन पोलार्ड डाल रहे थे और आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर हेटमायर थे।
वेस्टइंडीज खिलाड़ियों की इस जंग में हेटमायर ने छक्का लगाकर बाजी मारी और टीम के हार के सिलसिले को भी तोड़ा। सिएटल ऑर्कास की यह इस सीजन की 6 मैचों में पहली जीत है। वहीं उन्होंने इस जीत के साथ 10 हार के सिलसिले को भी खत्म किया। हेटमायर को उनके उम्दा परफॉर्मेंस के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
