मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
फिरोजाबाद : थाना खैरगढ़ पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात छिनैती, लूट की घटना में वांछित लुटेरे रोबिन उर्फ हुण्डी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल लुटेरे को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।…

फिरोजाबाद : थाना खैरगढ़ पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात छिनैती, लूट की घटना में वांछित लुटेरे रोबिन उर्फ हुण्डी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल लुटेरे को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि 3 जुलाई को थाना खैरगढ़ पर मुकदमा दर्ज हुआ की किश्त कलेक्शन एजेंट ग्राम श्यावरी में किस्त का कलेक्शन करने गया था किस्त कलेक्शन करने के बाद वह ग्राम श्यावरी के बाहर पहुँचा तभी मोटर साइकिल सवार 03 अभियुक्त तमंचे के बल पर उससे उसका मोबाइल फोन व बैग छीनकर मौके से भाग गये। पीड़ित ने छिनैती, लूट की घटना में शामिल 01 अभियुक्त की पहचान अवधेश उर्फ धांसू पुत्र बब्बू उर्फ बबलू निवासी ग्राम श्यावरी थाना खैरगढ़ के रुप में की। घटना के खुलासे हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया। 3 जुलाई की देर रात पुलिस ने घटना में संलिप्त नामजद अभियुक्त अवधेश उर्फ धांसू पुत्र बब्बू उर्फ बबलू निवासी ग्राम श्यावरी थाना खैरगढ़ क मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में बाद अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए।
उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी खैरगढ़ मनोज कुमार मंगलवार की देर रात क्षेत्र में गश्त कर थे तभी सूचना मिली कि इस घटना का वांछित अभियुक्त रोबिन उर्फ हुण्डी पुत्र पदम सिंह निवासी शेखुपुर खैरगढ़ कहीं भागने की फिराक में सीजीएम तिराहा के आस-पास जंगलों, खेतों में छिपा है। घेराबंदी करने पर अभियुक्त रोबिन उर्फ हुण्डी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त रोबिन उर्फ हुण्डी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस एवं लूट के 2,650 रुपये बरामद हुए हैं।
एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
