मुठभेड़ में बच्चे से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगी
फिरोजाबाद : थाना एका पुलिस टीम ने रविवार देर रात नाबालिग बच्चे के साथ गलत काम करने वाले वाँछित अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ शिकोहाबाद…

फिरोजाबाद : थाना एका पुलिस टीम ने रविवार देर रात नाबालिग बच्चे के साथ गलत काम करने वाले वाँछित अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी ने बताया कि 21 जून को थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में एक नाबालिग बच्चे के साथ एक युवक ने गलत काम किया। जब बच्चे की मां अभियुक्त के घर पर शिकायत करने पहुंची तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बच्चे की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष एका रमित कुमार आर्य पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त फरीदा मोड़ से कैलई रामपुर चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्यूबेल के पास छुपा हुआ है। सूचना पर थाना एका पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रामपुर चौराहा पर व आस पास सघन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान ट्यूबेल के पास पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा जब उसे आबाज दी गयी और पास आने को बुलाया गया तो उस संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है।घायल अभियुक्त की पहचान अवनीश पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम उजीरपुर थाना एका के रूप में हुई है जो बच्चे से कुकर्म का वांछित अभियुक्त है।
सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
