द इंडियन व्यू

मुंबई इंडियंस ने घायल अंकोलेकर की जगह कृष भगत को टीम में किया शामिल

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत को टीम में शामिल किया है। अंकोलेकर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अथर्व…

Ragwendra P Singh
April 16, 2026
1 min read
मुंबई इंडियंस ने घायल अंकोलेकर की जगह कृष भगत को टीम में किया शामिल

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत को टीम में शामिल किया है। अंकोलेकर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

 

अथर्व अंकोलेकर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। वह भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें इस सीजन की नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।

 

कृष भगत पंजाब के युवा ऑलराउंडर हैं, जो मुख्य रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। भगत अब तक पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं।

 

गौरतलब है कि कृष भगत पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस के ट्रायल में हिस्सा ले रहे थे और इस सीजन में नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए थे।

 

मुंबई इंडियंस ने उन्हें भी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…