समाचार पोर्टल

माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर, निक केली को मिला पहला राष्ट्रीय अनुबंध

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल 2026-27 सत्र के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध से हटकर कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगे। इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने का अवसर हासिल करने की…

Ragwendra P Singh
October 5, 2026
3 min read
माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड क्रिकेट के कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर, निक केली को मिला पहला राष्ट्रीय अनुबंध

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल 2026-27 सत्र के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध से हटकर कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगे। इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने का अवसर हासिल करने की अनुमति मिलेगी। ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के कैजुअली कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की सूची में फिन एलन, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट के साथ शामिल होंगे।35 वर्षीय ब्रेसवेल केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर होने के बावजूद न्यूजीलैंड टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनकी जगह नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के बल्लेबाज निक केली को राष्ट्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया गया है। 33 वर्षीय केली को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण के 11 साल बाद पहली बार न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय अनुबंध मिला है।ब्रेसवेल ने कहा कि वह न्यूजीलैंड के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेलने को लेकर उत्साहित हैं।ब्रेसवेल ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के हवाले से कहा, “मेरे करियर के इस पड़ाव पर यह अवसर हासिल करने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में, जो सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलता है, यह ऐसा अवसर था जिसे छोड़ना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैं अब भी ब्लैककैप्स के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और आगामी भारत दौरे तथा भविष्य की सीमित ओवरों की सीरीज में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मेरी नजरें अगले सत्र से शुरू होने वाली पहली एनजेड20 प्रतियोगिता में खेलने के अवसर पर भी पूरी तरह टिकी हुई हैं।”केली ने मार्च 2025 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और अब तक आठ वनडे तथा सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इस साल की शुरुआत में चोटिल टॉम लैथम की जगह उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी भी की थी।केली हाल ही में लीसेस्टरशायर के साथ अपना कार्यकाल पूरा करके लौटे हैं, जहां उन्होंने सभी प्रारूपों में 950 रन बनाए। उन्होंने मिडिलसेक्स के खिलाफ वनडे कप फाइनल में अपना छठा लिस्ट-ए शतक भी लगाया।न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में केली की निरंतरता ने उन्हें राष्ट्रीय अनुबंध दिलाया है। वाल्टर ने ओटागो में दो सत्रों के दौरान केली को कोचिंग भी दी है।वाल्टर ने कहा, “निक पिछले कई सत्रों से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं और यह उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है कि करियर के इस पड़ाव पर उन्हें अपना पहला अनुबंध मिला है।”उन्होंने कहा, “निक जैसे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में थोड़ा देर से लाने के निश्चित रूप से कुछ फायदे हैं। खिलाड़ी इस समय तक अपने खेल को बेहतर तरीके से समझ चुका होता है और दबाव में प्रदर्शन करने के लिए खुद पर भरोसा कर सकता है।”केली ने अपने पिछले चार वनडे मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। वाल्टर का मानना है कि उनका अनुभव टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।वाल्टर ने कहा, “बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनौतीपूर्ण बल्लेबाजी परिस्थितियों में भी निक ने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया।”उन्होंने आगे कहा, “उनके नाम 300 से अधिक पेशेवर मैच हैं और वह देश के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक हैं। ऐसे में वह हमारे अनुबंधित खिलाड़ियों के समूह में काफी कुछ जोड़ते हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…

सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…

'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…