महिला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025: ओडिशा और पंजाब ने फाइनल में बनाई जगह
चेन्नई : मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में चल रहे पहले महिला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 में फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी पंजाब ने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में…

चेन्नई : मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में चल रहे पहले महिला हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 में फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी पंजाब ने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए हॉकी हरियाणा और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु आमने-सामने होंगी।
ओडिशा ने दमदार प्रदर्शन से फाइनल में बनाई जगह
पहले सेमीफाइनल में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 4-1 से हराया। ओडिशा की कप्तान लुसेला एक्का (4’, 25’) ने दो बेहतरीन फील्ड गोल कर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनके साथ सरिता रोशन मिंज (9’) और असीमा संजय मिंज (30’) ने भी गोल कर जीत को एकतरफा बना दिया। तमिलनाडु की ओर से एकमात्र गोल सौम्या (34’) ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया।
पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को दी मात
दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी पंजाब ने बेहद रोमांचक मुकाबले में हॉकी हरियाणा को 3-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। हरियाणा की ओर से सोनिका यादव (11’) ने शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन पंजाब की मीनाक्षी (18’) ने पेनल्टी कॉर्नर से स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में निशी शिवेंद्र सिंह (38’) ने हरियाणा को दोबारा बढ़त दिलाई, लेकिन पंजाब ने फिर वापसी की। बलजीत कौर मारार (44’) ने पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल किया और तीन मिनट बाद संगीता मिंज (47’) ने फील्ड गोल कर पंजाब को निर्णायक बढ़त दिला दी।
अब 27 जून को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी पंजाब के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि हॉकी हरियाणा और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के बीच तीसरे स्थान के लिए भिड़ंत होगी।
शुक्रवार, 27 जून 2025 का शेड्यूल:
तीसरे स्थान का मुकाबला: हॉकी हरियाणा बनाम हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु – सुबह 06:00 बजे
फाइनल मुकाबला: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा बनाम हॉकी पंजाब – दोपहर 02:00 बजे
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
