द इंडियन व्यू

महिला क्रिकेट: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया

ब्रिस्टल : भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार देर रात दूसरे टी20 मुकाबले में 24 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली…

Ragwendra P Singh
July 2, 2025
2 min read
महिला क्रिकेट: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया

ब्रिस्टल : भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार देर रात दूसरे टी20 मुकाबले में 24 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की जीत में जेमिमा रोड्रिग्स और अमनजोत कौर ने अर्धशतक जमाकर अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को लक्ष्य से दूर रखा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत मिश्रित रही। स्मृति मंधाना ने पहली ओवर में दो चौकों से शुरुआत की, लेकिन जल्दी ही भारत को झटके लगे। शैफाली वर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहीं और कप्तान हरमनप्रीत कौर भी केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। पावरप्ले तक भारत का स्कोर 35/3 था।

इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और अमनजोत कौर ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर रनगति को तेज किया और 14वें ओवर से मैच का रुख बदल दिया। रोड्रिग्स ने लगातार चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए अर्धशतक पूरा किया। वहीं अमनजोत कौर ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 63 रन बनाए। अंतिम ओवरों में ऋचा घोष (32* रन, 20 गेंद) ने तेजी से रन जोड़े और भारत ने 20 ओवरों में 181/4 का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में सोफिया डंकले रन आउट हो गईं और डैनी व्याट-हॉज पहली गेंद पर ही आउट हो गईं। नट साइवर-ब्रंट ने कुछ आक्रामक शॉट जरूर लगाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं पाईं। इसके बाद टैमी ब्यूमोंट (54 रन) और एमी जोन्स ने पारी को संभालने की कोशिश की।

ब्यूमोंट ने चार साल बाद अपना पहला अर्धशतक पूरा किया, लेकिन एक बेहतरीन थ्रो पर वह रन आउट हो गईं। इसके बाद भारत की गेंदबाजों ने इंग्लैंड की रनों की रफ्तार पर लगाम लगाई। हालांकि सोफी एक्लेस्टन ने आखिरी ओवरों में कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन वे इंग्लैंड को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 157/7 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर:

भारत: 181/4 (20 ओवर) – अमनजोत कौर 63*, जेमिमा रोड्रिग्स 63; लॉरेन बेल 2/17

इंग्लैंड: 157/7 (20 ओवर) – टैमी ब्यूमोंट 54, सोफी एक्लेस्टन 35*; श्री चरणी 2/28

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।