द इंडियन व्यू

महिला एशिया कप: श्रीलंका ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

दुबई : श्रीलंका ने शुक्रवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए 2026 महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ गत चैंपियन श्रीलंका ने अपने खिताब के…

Ragwendra P Singh
September 12, 2026
2 min read
महिला एशिया कप: श्रीलंका ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

दुबई : श्रीलंका ने शुक्रवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए 2026 महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ गत चैंपियन श्रीलंका ने अपने खिताब के बचाव की उम्मीद कायम रखी और अब फाइनल में उसका सामना भारत से होगा।श्रीलंका और भारत के बीच फाइनल मुकाबला 2024 के खिताबी मुकाबले की पुनरावृत्ति होगा। पिछले संस्करण में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता था।131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पारी की नींव हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने 69 रन की साझेदारी कर रखी। हर्षिता ने 31 गेंदों पर 36 रन, जबकि कविशा ने 33 गेंदों पर 33 रन बनाए।इसके बाद नीलाक्षी डी सिल्वा (नाबाद 18) और कौशानी नुथ्यांगना (नाबाद 10) ने अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई।पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए और एक समय अपनी टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। हालांकि, श्रीलंका ने आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।इससे पहले फातिमा सना ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने नाबाद 47 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान को 20 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन तक पहुंचाया। हालांकि, पाकिस्तान का यह स्कोर श्रीलंका को रोकने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ। फातिमा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।