महाराष्ट्र आवास घोटाला मामले में दोषी मंत्री माणिक राव कोकाटे का इस्तीफा मंजूर
मुंबई : महाराष्ट्र में आवास घोटाला मामले में दोषी पाए गए मंत्री माणिक राव कोकाटे का इस्तीफा गुरुवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंजूर कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास इसे आगे की कार्रवाई के लिए…

मुंबई : महाराष्ट्र में आवास घोटाला मामले में दोषी पाए गए मंत्री माणिक राव कोकाटे का इस्तीफा गुरुवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंजूर कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास इसे आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। अब इस मामले में कोकाटे की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने कहा कि अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद माणिकराव ने आज सुबह ही अपना इस्तीफा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) गुट के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सौंप दिया था। अजीत पवार ने आज शाम को माणिकराव का इस्तीफा मंजूर किया और आगे की कार्रवाई के लिए इस्तीफे को मुख्यमंत्री फडणवीस के पास भेज दिया है। इस पर आगे की प्रक्रिया जारी है। रावसाहब दानवे ने कहा कि हमारी पार्टी नियमों के तहत काम करती है। इससे पहले नवाब मलिक और अरविंद केजरीवाल ने अपने पद का इस्तीफा जेल में जाने के बाद भी नहीं दिया था।
उल्लेखनीय है कि माणिक राव कोकाटे को नासिक जिला सत्र न्यायालय ने सरकारी आवास घोटाला मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा और दस हजार रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया था। कोकाटे को गिरफ्तार करने के लिए जिला न्यायालय ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। इसे देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोकाटे के पास से खेल विभाग वापस लेकर उसे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सौंप दिया है। बुधवार को ही कोकाटे के वकील ने बुंबई उच्च न्यायालय में की याचिका दाखिल की, जिसमें निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाने की और अग्रिम जमानत की मांग की गई थी। लेकिन बुंबई उच्च न्यायालय ने इस याचिका की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दिया था और कोकाटे को तत्काल आत्मसमर्पण करने अथवा पुलिस को तत्काल कोकाटे को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसी दौरान माणिकराव कोकाटे हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हो गए थे, जहां उनका इलाज जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
