द इंडियन व्यू

महंत कौशलेन्द्र गिरी से दुर्व्यवहार मामले में रसड़ा नपाध्यक्ष समेत सौ पर मुकदमा

बलिया : रसड़ा में नाथ बाबा मठ परिसर में महंत कौशलेन्द्र गिरी के साथ मारपीट के मामले में रसड़ा नगर पालिका चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल समेत सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच एएसपी…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
2 min read
महंत कौशलेन्द्र गिरी से दुर्व्यवहार मामले में रसड़ा नपाध्यक्ष समेत सौ पर मुकदमा

बलिया : रसड़ा में नाथ बाबा मठ परिसर में महंत कौशलेन्द्र गिरी के साथ मारपीट के मामले में रसड़ा नगर पालिका चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल समेत सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच एएसपी (उत्तरी) को सौंपी गई है।

नाथ संप्रदाय के महंत और महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी सोमवार को नाथ बाबा मंदिर परिसर में गए थे। रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला कमेटी के गठन को लेकर नपाध्यक्ष विनय जायसवाल और उनके समर्थकों के साथ पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते कौशलेन्द्र गिरी के साथ दुर्व्यवहार भी होने लगा। कौशलेन्द्र गिरी के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रसड़ा समेत पूरे जिले में हड़कंप मच गया। एसपी ओमवीर सिंह ने भी देरशाम रसड़ा जाकर कौशलेन्द्र गिरी का हालचाल लिया। एसपी ने इस घटना के सम्बन्ध में बताया कि रसड़ा कोतवाली में मिले प्रार्थना में आरोप लगाए गए हैं कि मठ के पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी जी पर दोपहर लगभग दो बजे नगर पालिका चेयरमैन द्वारा कुछ असामाजिक तत्वों के साथ जिनकी संख्या लगभग सौ के करीब थी, मठ के परिसर में आकर परम्परागत रूप से लगायी जा रही रामलीला की कमेटी को लेकर उनसे अभद्र व्यवहार का प्रयास किया गया। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष व उनके साथियों द्वारा पीठ के विरुद्ध नगर में दुष्प्रचार की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गयी है। असामाजिक तत्वों द्वारा नाथ पीठ के विरुद्ध पिछले दिनों व वर्तमान में जो दुष्प्रचार किया गया है, उसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल झा द्वारा किया जायेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…