समाचार पोर्टल

महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली : सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले दिन ही एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को झटका दे दिया। आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर से लेकर 12 रुपये प्रति…

Ragwendra P Singh
September 1, 2026
2 min read
महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली : सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले दिन ही एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को झटका दे दिया। आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर से लेकर 12 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी कर दी गई। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अनुसार, कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये के भाव पर मिलने लगा है। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,691.50 की जगह 2,701 रुपये के भाव पर मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 2,872.50 रुपये की जगह 2,884 रुपये के भाव पर मिल रहा है।इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 10.50 रुपये महंगा होकर 2,906 रुपये की जगह 2,916.50 रुपये के स्तर पर आ गया है। दिल्ली से सटे एनसीआर रीजन की बात करें तो नोएडा में कमर्शियल गैस सिलेंडर 9.50 रुपये उछल कर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये की कीमत पर मिल रहा है, जबकि गुरुग्राम में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,755 रुपये की जगह 2,764.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है। वहीं गाजियाबाद में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये के भाव पर आ गया है।गैस सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ेगा। एलपीजी गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल श्रेणी वाले सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…

थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…

ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा

नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…