कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के भाव में यह बढ़ोतरी मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों की वजह से देखने को मिल रही है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 3.94 डॉलर यानी 3.72 फीसदी उछलकर 109.9 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। मई के बाद पहली बार ब्रेंट ऑयल का रेट इस स्तर पर पहुंचा है। वहीं, कारोबार के अंत में डब्ल्यूटीआई (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) 3.44 डॉलर यानी 3.51 फीसदी की तेजी के साथ 101.4 डॉलर प्रति बैंरल पर बंद हुआ है।अमेरिकी सरकार ने रूस और ईरान से सबसे अधिक तेल और गैस खरीदने वाले पांच देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने से राहत दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'सैनक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' (ग्रेहम एक्ट) के तहत रूस और ईरान से तेल और गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के प्रावधानों पर अस्थायी राहत की घोषणा की।आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट और रूस-यूक्रेन जंग के चलते कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने का जोखिम निरंतर बढ़ रहा है। इस साल पहले ही सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 7.5 प्रति लीटर तक इजाफा किया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…
ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा
नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…
गोयल ने 2030 तक भारत-यूके के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का किया आह्वान
नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के कारोबारियों से कहा कि वे भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार एग्रीमेंट (सीईटीए) से बने मौकों का इस्तेमाल व्यापार,…
