समाचार पोर्टल

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा

नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…

Ragwendra P Singh
October 13, 2026
2 min read
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा

नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1109 अंकों की उछाल और निफ्टी 358.60 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी की उछाल के साथ 73,033.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एकसचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 358.60 यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 22,721.95 के स्तर पर बंद हुआ है। शेयर बाजार में आई इस तूफानी तेजी के कारण महज एक दिन में निवेशकों की संपत्ति में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ।जानकारों का कहना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एलटीसीजी कर और प्रतिभूति लेन-देन कर पर की गई टिप्पणियों ने निवेशकों के उत्साह को बढ़ाया, जिससे शेयर बाजार में तेजी दिखी। इसके साथ ही आईटी सेक्टर में मजबूत उछाल ने भी बाजार को गति दी। एचयूएल और बजाज ऑटो के शेयरों में 3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इन प्रमुख कारकों ने बाजार की धारणा को सकारात्मक दिशा दी। वहीं, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय रुपया 48 पैसे मजबूत होकर 95.30 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा।एक दिन पहले सेंसेक्स सेंसेक्स 547.65 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 71,924.68 के स्तर पर और निफ्टी 157.10 अंक यानी 0.70 फीसदी टूटकर 22,363.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…

थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…

ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…

गोयल ने 2030 तक भारत-यूके के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का किया आह्वान

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के कारोबारियों से कहा कि वे भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार एग्रीमेंट (सीईटीए) से बने मौकों का इस्तेमाल व्यापार,…