द इंडियन व्यू

मसाला बॉन्ड मामले में केरल के मुख्यमंत्री विजयन, पूर्व मंत्री इसाक को ईडी का कारण बताओ नोटिस

नई दिल्‍ली/तिरुवनंतपुरम : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के. एम. अब्राहम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एजेंसी ने केरल…

Ragwendra P Singh
December 1, 2025
2 min read
मसाला बॉन्ड मामले में केरल के मुख्यमंत्री विजयन, पूर्व मंत्री इसाक को ईडी का कारण बताओ नोटिस

नई दिल्‍ली/तिरुवनंतपुरम : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के. एम. अब्राहम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एजेंसी ने केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) मसाला बॉन्ड से संबंधित मामले में 466 करोड़ रुपये का फेमा नोटिस भेजा है।आधिकारि‍क सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ईडी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के द्वारा जारी ‘मसाला बॉन्ड’ से जुड़े कथित उल्लंघन के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में पूर्व वित्त मंत्री टी.एम. थॉमस इसाक और केआईआईएफबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के.एम. अब्राहम को भी ईडी से नोटिस मिला है।ईडी की ये जांच केआईआईएफबी द्वारा मसाला बॉन्ड के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये जुटाने और फेमा मानदंडों के अनुपालन से संबंधित है। केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड बड़ी और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए राज्य सरकार की प्राथमिक एजेंसी है। इसने राज्य में बड़ी व महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 50,000 करोड़ रुपये जुटाने की अपनी योजना के तहत 2019 में अपने पहले मसाला बॉन्ड ‘इश्यू’ के जरिए से 2,150 करोड़ रुपये जुटाए थे।उल्‍लेखनीय है कि मसाला बॉन्ड भारत के बाहर जारी किये जाने वाले बॉन्ड होते हैं लेकिन स्थानीय मुद्रा के बजाय इन्हें भारतीय मुद्रा में जारी किया जाता है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत ने केरल के सीएम पिनराई विजयन और अन्‍य को ये नोटिस करीब 10-12 दिन पहले जारी किया था। इसमें व्यक्तिगत रूप से पेश होने की आवश्यकता नहीं होती है। फेमा मामले में जांच पूरी होने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…