ममता बनर्जी के आरोपों का संघ ने किया खंडन
पश्चिम मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केशियाड़ी में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय प्रशिक्षण केंद्र को लेकर विशेष प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया, जिसे संघ ने सिरे…

पश्चिम मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केशियाड़ी में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय प्रशिक्षण केंद्र को लेकर विशेष प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया, जिसे संघ ने सिरे से खारिज किया है। ममता बनर्जी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केशियाड़ी क्षेत्र में संघ का एक मजबूत ठिकाना मौजूद है, जहां विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा, “मैं सारी जानकारी रखती हूं। जो अच्छे कार्य करेंगे उन्हें सम्मान मिलेगा और जो वोट काटने की कोशिश करेंगे, उनका विसर्जन कर दीजिए।”मुख्यमंत्री के इस बयान पर संघ की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। दक्षिण बंगाल के प्रचार प्रमुख बिप्लव राय ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद ममता बंगाल को ठीक से समझ नहीं पाई हैं। केशियाड़ी में संघ का कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं है और मुख्यमंत्री का आरोप पूरी तरह निराधार है।राय ने बताया कि आमतौर पर संघ की शाखाओं में स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें व्यायाम, दंड अभ्यास, खेल, योग और परेड जैसे शारीरिक अभ्यास शामिल होते हैं। इसके साथ ही भारत के इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रवाद और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी बौद्धिक सत्र आयोजित किए जाते हैं। इनके माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है।----------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
