द इंडियन व्यू

मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही 636 साल पुरानी शाही मस्जिद को हटाने की तैयारी का मुस्लिम समाज विरोध कर रहा है। सोमवार को मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर…

Ragwendra P Singh
September 28, 2026
3 min read
मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही 636 साल पुरानी शाही मस्जिद को हटाने की तैयारी का मुस्लिम समाज विरोध कर रहा है। सोमवार को मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर मुस्लिम समाज के लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं। इसी बीच पथराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद कुछ देर तक पथराव जारी रहा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई। पुलिस के अनुसार, कुछ महिलाएं विरोध के दौरान आगे बढ़ रही थीं। महिला पुलिस बल को सुरक्षा देने और महिलाओं को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान पुलिसकर्मी चादर की आड़ में मौजूद महिलाओं के बीच पहुंचे। इसी दौरान टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चादर के कोने से कट लग गया। चोट लगने के बाद टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में पट्टी बांधी गई। पुलिस के मुताबिक, किसी महिला को चोट नहीं आई और सभी महिलाएं सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह शाही मस्जिद हटाने के विरोध में टंकी चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। कुछ लोग मस्जिद परिसर में जाने का प्रयास करने लगे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया है। मस्जिद के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।दरअसल, उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। करीब 900 मीटर लंबी सड़क के बीच 7 धर्मस्थल आ रहे थे, जिनमें से अधिकांश को हटाया जा चुका है। खड़े हनुमान मंदिर से गोपाल मंदिर के बीच एक मजार, खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में मुस्लिम समाज पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा था। रविवार रात जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। देर रात तक विरोध चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रविवार रात जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने समाज के लोगों से बातचीत की। आपसी सहमति बनने के बाद भीड़ वापस लौट गई।शहर काजी खलीफुर्रहमान ने बताया कि प्रशासन के साथ सहमति बन गई है और आज आगे की कार्रवाई शुरू होगी।वहीं, चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को लेकर मुस्लिम समाज एक बार फिर मप्र उच्च न्यायालय पहुंचा है। मामले में उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में आज सुनवाई होनी है। इससे पहले नगर निगम की कार्रवाई की तैयारी को देखते हुए रविवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद परिसर में जुटे और तोड़ने का विरोध करते हुए नारेबाजी की। शनिवार रात से ही मस्जिद में लोगों की भीड़ जमा थी। रविवार दोपहर तक विरोध जारी रहा।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?

अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…

कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…