द इंडियन व्यू

मप्र की बेटी पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए सात फेरे, राष्ट्रपति ने दिया आशीर्वाद

शिवपुरी/भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी और सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में हुई। उन्होंने अवनीश कुमार के साथ सात फेरे लेकर अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। शादी समारोह बुधवार…

Ragwendra P Singh
February 14, 2025
2 min read
मप्र की बेटी पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए सात फेरे, राष्ट्रपति ने दिया आशीर्वाद

शिवपुरी/भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी और सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में हुई। उन्होंने अवनीश कुमार के साथ सात फेरे लेकर अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। शादी समारोह बुधवार की रात राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में हुआ। खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। गुरुवार को विदाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सीआरपीएफ की अधिकारी पूनम गुप्ता वर्तमान में राष्ट्रपति की पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) के रूप में तैनात हैं। उनकी शादी राष्ट्रपति की विशेष अनुमति से राष्ट्रपति भवन में आयोजित की गई। इस समारोह में परिवार के करीबी सदस्यों और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रही। पूनम गुप्ता के पति अवनीश कुमार भी सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं। वे जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

यूपीएससी में चयन के बाद आर्मी की राह चुनी

पूनम गुप्ता के पिता रघुवीर गुप्ता श्योपुर के नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर रहे। वहीं, पूनम की मां किरण गुप्ता श्योपुर में शिक्षक हैं। पूनम के भाई दिव्यांशु गुप्ता एमबीबीएस करने के बाद दिल्ली से पीजी कर रहे हैं। पूनम ने अपनी बीएससी तक की पढ़ाई शिवपुरी में से की थी। पूनम का चयन यूपीएससी में हुआ था। जिसमें उन्होंने आर्मी को चुना था। बाद में उन्होंने दिल्ली सीआरपीएफ में ट्रेनिंग ली थी। पूनम ने 2021 में सीआरपीएफ ज्वाइन किया था।

पूनम गुप्ता की शैक्षणिक उपलब्धियों और देशसेवा का सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने गणित में ग्रेजुएशन और इंग्लिश लिटरेचर में एमए किया है। साथ ही उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से बीएड भी किया। पूनम ने यूपीएससी सीआरपीएफ परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक हासिल कर सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया। पूनम ने गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…