मनोज कुमार स्मृति शेष: 'मां की खातिर' डॉक्टर-नर्स को पीटा, पिता की याद में डिप्रेशन का दर्द झेला
नई दिल्ली। हिन्दी सिनेमा को उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, शहीद जैसी देशभक्ति फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अपनी फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रवाद की बात दुनिया के सामने रखते थे। उनकी…

नई दिल्ली। हिन्दी सिनेमा को उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, शहीद जैसी देशभक्ति फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अपनी फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रवाद की बात दुनिया के सामने रखते थे। उनकी फिल्मों में भारत माता की जयकार सुनने को मिलती थी। आज दिग्गज अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं। अब उनकी यादें रह गई हैं जो बरसों बरस लोगों को उस शख्स की याद दिलाती रहेंगी जिसने संस्कारों को जिया। जितना मां भारती से प्रेम किया उतना ही अपने जन्मदाताओं से।
एक पुराने साक्षात्कार में उन्होंने उस घटना का जिक्र किया था। बताया- भारत के बंटवारे के दौरान सांप्रदायिक दंगे भड़के हुए थे। मनोज कुमार की मां अपने बीमार छोटे बेटे कुकू के साथ तीस हजारी अस्पताल में भर्ती थी। दंगों की वजह से अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उन्हें इलाज नहीं मिल रहा था। इलाज नहीं मिलने से उन्हें काफी समस्या हो रही थी।
मनोज कुमार यह सब अपने आंखों के सामने देख रहे थे। मां की स्थिति देख मनोज खुद पर काबू नहीं रख पाए और डॉक्टरों और नर्सों की डंडे से पीट दिया। इस घटना के बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान मनोज कुमार के पिता ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। पिता ने कसम खिलवाई कि अब से कभी वो दंगा फसाद नहीं करेंगे। बकौल मनोज उन्होंने ताउम्र उस बात का सम्मान किया।
मनोज कुमार के जीवन से जुड़ा एक और किस्सा है जब वह शराब के आदि हो गए थे। ज्यादा शराब सेवन करने की वजह से उनका वजन बढ़ने लगा था। मनोज डिप्रेशन में पहुंच गए थे। साल 1983 में मनोज कुमार के पिता की दुखद घटना में मृत्यु हो गई। इस खबर ने अभिनेता को अंदर से तोड़ दिया। बताया जाता है कि मनोज के पिता व्रजेश्वरी मंदिर में पूजा करने गए थे। वापस आते समय उन्होंने ड्राइवर से भयंदर खाड़ी के पास कार रोकने को कहा। इसके बाद वे नदी में फूल फेंकने के लिए पुराने पुल पर पहुंचे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह नदी में गिर गए। कई दिनों तक खोज की गई। बाद में उनका शव बरामद हुआ।
मां-पिता से अगाध प्रेम का उदाहरण हैं ये दोनों घटनाएं। इनसे पता चलता है कि भारत कुमार ने फिल्मों के किरदारों को सिर्फ निभाने में ही यकीन नहीं रखा बल्कि जीवन को जिया भी उसी अंदाज में। अपनी संस्कृति का मोह और संस्कारों के प्रति समर्पण की मिसाल थे एक्टर मनोज कुमार।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
