मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी जॉय कामदार आठ दिन की ईडी हिरासत में, 1100 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
कोलकाता : कोलकाता के कारोबारी जॉय एस कामदार को कथित धनशोधन मामले में सोमवार को विशेष अदालत ने आठ दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के एक दिन बाद ईडी ने उन्हें बैंकशाल स्थित विशेष धनशोधन…

कोलकाता : कोलकाता के कारोबारी जॉय एस कामदार को कथित धनशोधन मामले में सोमवार को विशेष अदालत ने आठ दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के एक दिन बाद ईडी ने उन्हें बैंकशाल स्थित विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम अदालत में पेश किया, जहां एजेंसी ने पूछताछ के लिए हिरासत की मांग की।
जॉय कामदार, ‘सन एंटरप्राइज’ के प्रबंध निदेशक बताए जाते हैं। ईडी ने उन्हें रविवार को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। अदालत में एजेंसी की ओर से कहा गया कि आरोपित के डिजिटल उपकरणों, बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच में बड़े पैमाने पर संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों के संकेत मिले हैं।
ईडी ने अदालत को बताया कि जॉय कामदार से जुड़े खातों और कंपनियों के माध्यम से लगभग 1100 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। एजेंसी का दावा है कि पिछले चार महीनों के दौरान करीब 500 करोड़ रुपये नकद जमा किए गए, जिसकी वैधता और स्रोत की जांच की जा रही है।
जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपित से जुड़े करीब 25 संदिग्ध कंपनियों का पता चला है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर धन के आवागमन और लेयरिंग के लिए किया गया। ईडी ने यह भी दावा किया कि कोलकाता गुजराती एजुकेशन सोसाइटी के बैंक खाते से जॉय से जुड़ी एक कथित फर्जी कंपनी में 40 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए।
अदालत में एजेंसी ने कहा कि आरोपित के सामाजिक माध्यम संवाद और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अपराध से अर्जित धन के इस्तेमाल की आशंका है। इसी कारण विस्तृत पूछताछ, आमने-सामने जांच और वित्तीय दस्तावेजों के सत्यापन के लिए हिरासत जरूरी है।
मामले की जांच में दक्षिण कोलकाता के चर्चित व्यक्ति सोना पप्पू से कथित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। ईडी का दावा है कि जॉय कामदार की कंपनी से सोना पप्पू की पत्नी के नाम पर एक आग्नेयास्त्र और गोलियां खरीदी गई थीं।
इसके अलावा, ‘सुप्रीम क्रेडिट कॉरपोरेशन लिमिटेड’ नामक कंपनी, जिसमें जॉय के निदेशक होने का दावा किया गया है, और सोना पप्पू से जुड़ी ‘एसपी कंस्ट्रक्शन’ के बीच लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन के दस्तावेज भी जांच एजेंसी को मिले हैं।
जांचकर्ताओं ने अदालत को यह भी बताया कि सोना पप्पू की पत्नी से जुड़ी ‘हेवन वैली’ नामक कंपनी और जॉय से संबंधित संस्थाओं के बीच भी आर्थिक लेनदेन हुआ। हालांकि, सोमा पोद्दार ने इन आरोपों से अनभिज्ञता जताई है।ईडी ने अदालत में कहा कि मामले में कई अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जानी है और जॉय कामदार से पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद आरोपी को आठ दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
