द इंडियन व्यू

मध्य प्रदेश में पुलिस थानों की होगी ग्रेडिंग : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के पुलिस थानों का ग्रेडेशन किए जाने के साथ उन्हें पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भारतीय पुलिस सेवा…

Ragwendra P Singh
February 7, 2025
2 min read
मध्य प्रदेश में पुलिस थानों की होगी ग्रेडिंग : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के पुलिस थानों का ग्रेडेशन किए जाने के साथ उन्हें पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की मीट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा, प्रदेश के थानों का ग्रेडेशन किया जाएगा और प्रदेश स्तरीय, संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय थानों को ग्रेडेशन के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा। थानों का ग्रेडेशन करते हुए यह देखा जाएगा कि संबंधित थानों में बीते एक साल में किस-किस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं, उन्होंने सरकार की मंशा के अनुसार क्या काम किया है और उन्होंने इन्वेस्टिगेशन किस तरह से किया है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इस तरह की मीट करने से अलग-अलग स्थान पर पदस्थ अधिकारियों का न केवल आपस में परिचय होता है बल्कि आपस में अनुभव साझा करने का, एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिलता है। यह दो दिन का समय है जिसमें तमाम अधिकारी अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के बीच अपनी बात कही, जिस पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने उन्हें आश्वस्त किया है कि थानों के ग्रेडेशन के लिए पैरामीटर बनाकर इसे लागू करेंगे।

बताया गया है कि दो दिनों तक चलने वाली इस आईपीएस मीट में विविध रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री यादव ने उम्मीद जताई है कि अधिकारी इस दो दिवसीय मीट में अपराध नियंत्रण की आधुनिक तकनीक पर जोर देंगे। राज्य की पुलिस अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन कर रही है। भयमुक्त वातावरण बनाना ही हमारा मूलमंत्र है। निश्चित ही इस प्रयास से अपराध मुक्त प्रदेश के संकल्प को नई गति मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…