द इंडियन व्यू

मध्य प्रदेश में निवेश का हो रहा उदय : ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की राजधानी में होने जा रही दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि इस आयोजन से राज्य में निवेश का उदय होगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने…

Ragwendra P Singh
February 22, 2025
2 min read
मध्य प्रदेश में निवेश का हो रहा उदय : ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की राजधानी में होने जा रही दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि इस आयोजन से राज्य में निवेश का उदय होगा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर प्रवास के दौरान संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि भोपाल आ रहे निवेशकों व उद्योगपतियों का स्वागत है, उनसे हम मिलेंगे भी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में निवेश का उदय होने जा रहा है। कांग्रेस की ओर से राज्य में हो रहे आयोजनों को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर, रीवा व खजुराहो में समिट हुई और अब भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। इसका स्वागत करने की बजाय इस तरह की नकारात्मक प्रवृत्ति कांग्रेस या कोई भी राजनीतिक दल रखेगा, तो उसकी स्थिति वैसी ही रहेगी जैसी देश और जनता के हृदय में है।

राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने जा रही है। जीआईएस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दो दिवसीय औद्योगिक समागम में देश और दुनिया की नामचीन हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार काफी समय से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव कर चुके हैं और प्रदेश के बाहर दूसरे राज्यों में भी निवेशकों से संवाद कर निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

इसके अलावा कई देशों में जाकर भी औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। राज्य में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित की गई। इन आयोजनों में चार लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश के प्रस्ताव आए हैं और इससे तीन लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। जहां तक ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की बात है तो इसके लिए 30 हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है और 18 हजार लोगों का कंफर्मेशन भी आ गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…