द इंडियन व्यू

मध्य प्रदेश में 12वीं के स्कूल टॉपर को 21 फरवरी को मिलेगा लैपटॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश की हायर सेकेंडरी की परीक्षा में सरकारी स्कूल स्तर पर अव्वल आने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब विद्यालयों में अव्वल रहने वाले छात्रों को 21 फरवरी को आयोजित समारोह में लैपटॉप दिया जाएगा। राज्य…

Ragwendra P Singh
February 19, 2025
2 min read
मध्य प्रदेश में 12वीं के स्कूल टॉपर को 21 फरवरी को मिलेगा लैपटॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश की हायर सेकेंडरी की परीक्षा में सरकारी स्कूल स्तर पर अव्वल आने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब विद्यालयों में अव्वल रहने वाले छात्रों को 21 फरवरी को आयोजित समारोह में लैपटॉप दिया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि 21 फरवरी को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश भर के विद्यार्थियों को लगभग 25 हजार रुपये के लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इसमें वे छात्र शामिल हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर अपने-अपने सरकारी स्कूलों की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।

प्रदेश में छात्र प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार मेधावी छात्रों को उपहार स्वरूप सुविधाएं दी जा रही हैं। राज्य में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को निःशुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।

योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पिछले दिनों मुख्यमंत्री यादव ने समारोह में विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी प्रदान की। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शासकीय विद्यालयों के टॉपर्स को स्कूटी प्रदान करने की इस योजना के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में 7 हजार 900 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ई-स्कूटी प्रदान की गई।

राज्य सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों, जिन्हें स्कूटी दी गई है, को अपनी रुचि के अनुसार पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटी चुनने की सुविधा प्रदान की है। कांग्रेस ने इसको लेकर सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार की ओर से छात्रों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जा रही है। इस पर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई थी। सरकारी विद्यालयों के मेधावी छात्रों को दी जा रही सुविधाओं से छात्र उत्साहित हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…