द इंडियन व्यू

मध्य प्रदेश : महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन…

Ragwendra P Singh
January 28, 2025
2 min read
मध्य प्रदेश : महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार धार जिले के धर्मपुरी निवासी छह युवक कार से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार मंगलवार की सुबह सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से गुजर रही थी तभी मसुरयाई मोड़ पर सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराई।

इस हादसे में कार सवार अजय जायसवाल, पप्पू उर्फ अरविंद और देवेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई है जबकि उनके तीन अन्य साथी आशीष जायसवाल, सनी जायसवाल और दिनेश केवट घायल हुए हैं। इन सभी को उपचार के लिए राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया है कि यह हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी के चलते कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि कार और सामने से आ रहा कंटेनर बहुत तेज रफ्तार से दौड़ रहे थे। मृतकों के पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में ठंड का असर बना हुआ है। कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा भी छाया रहता है, जिससे सड़क हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इस हादसे के पीछे भी यही आशंका जताई जा रही है। राज्य में ठंड के साथ कोहरा छाए रहने की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। यही कारण है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से आम लोगों को वाहन को संभलकर और कम रफ्तार से चलाने की सलाह दी जाती है। उसके बावजूद वाहन चालक रफ्तार नियंत्रित नहीं करते, परिणामस्वरूप हादसे हो जाते हैं और कई लोगों की जान भी चली जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…