द इंडियन व्यू

मध्य प्रदेश : भिंड में रेत माफिया ने कलेक्टर पर किया पथराव

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने निकले कलेक्टर पर ही रेत माफिया से जुड़े लोगों ने पथराव कर दिया। सुरक्षा जवानों को रेत माफिया के खिलाफ मोर्चा संभालना पड़ा, हवाई फायर भी करना पड़ा।…

Ragwendra P Singh
January 31, 2025
2 min read
मध्य प्रदेश : भिंड में रेत माफिया ने कलेक्टर पर किया पथराव

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने निकले कलेक्टर पर ही रेत माफिया से जुड़े लोगों ने पथराव कर दिया। सुरक्षा जवानों को रेत माफिया के खिलाफ मोर्चा संभालना पड़ा, हवाई फायर भी करना पड़ा। इस पथराव में कलेक्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार भिंड जिले में चल रहे अवैध खनन की शिकायत काफी समय से आ रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने ककरा रेत खदान क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया तो उन्हें इस दौरान पहले खाली ट्रैक्टर ट्रॉली मिली, जिस पर उन्होंने कार्रवाई नहीं की, मगर बाद में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मिली। इस ट्रैक्टर ट्रॉली को उन्होंने जब्त कर थाने भेज दिया।

इस बात की जानकारी मिलते ही कुछ लोग कलेक्टर से बातचीत करने आ गए, लेकिन उन्होंने बातचीत के दौरान ही पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने हवाई फायर कर इन बदमाशों को खदेड़ा। इतना ही नहीं, हमलावरों ने पथराव किया, जिसमें कलेक्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं बताया गया है कि कलेक्टर श्रीवास्तव की खनन काम में लगे लोगों से बहस भी हुई थी।

भिंड और मुरैना में बड़े पैमाने पर रेत माफिया और खनन माफिया सक्रिय रहते हैं। इस इलाके में इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं है। जब भी प्रशासनिक अमला कोई मुहिम चलाता है, तो यह माफिया उनसे टकराने तक तैयार हो जाते हैं। अब से कोई एक दशक पहले मुरैना जिले में एक आईपीएस अधिकारी को भी खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। अभी पिछले दिनों ही ग्वालियर में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे राजस्व अमले पर भी ग्रामीणों ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला बोला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…