मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ‘आईडीसीए 9वीं टी-20 नेशनल डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर द डेफ’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए
नई दिल्ली : दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह आज छावला में आयोजित आईडीसीए 9वीं टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर द डेफ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई। उन्होंने यहां सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं…

नई दिल्ली : दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह आज छावला में आयोजित आईडीसीए 9वीं टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर द डेफ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई। उन्होंने यहां सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।यह टूर्नामेंट 3 से 9 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित हो रहा है। इसका आयोजन इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के अधीन डेफ क्रिकेट सोसाइटी दिल्ली की ओर से किया जा रहा है।मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट में देशभर से कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से 15 खिलाड़ी चयनित होकर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेंगे और दुबई में आयोजित वर्ल्ड कप (डेफ टूर्नामेंट) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करते हुए हमारे ये खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाकर साबित कर रहे हैं कि कोई भी चुनौती उन्हें रोक नहीं सकती।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
