द इंडियन व्यू

भोपाल में भिक्षावृत्ति पर रोक, थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भिक्षावृत्ति को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो भीख मांगेगा और जो भीख देगा, दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने…

Ragwendra P Singh
February 4, 2025
2 min read
भोपाल में भिक्षावृत्ति पर रोक, थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भिक्षावृत्ति को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो भीख मांगेगा और जो भीख देगा, दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी में कोई भी भीख देगा या भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित करेगा। दोनों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही कोलार में नगर निगम के आश्रय गृह को भिक्षुगृह बनाया गया है। सर्वे कराया जा रहा है और भिक्षुओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोई भी अपने बच्चों के जरिए गुब्बारे आदि का विक्रय नहीं करा सकता, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। राजधानी के दो-तीन ऐसे स्थान चिन्हित भी किए गए हैं, जहां भीख मांगने वाले सक्रिय रहते हैं।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 3 फरवरी को एक आदेश जारी कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए भोपाल जिले के समस्त राजस्व सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया है।

भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना या उनसे किसी भी प्रकार के सामान को खरीदना प्रतिबंधित किया गया है, जो व्यक्ति भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कोई चीज प्रदान करता है या देता है या इनसे कोई सामान खरीदता है तो उसके विरुद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि भिक्षावृत्ति में संलग्न अधिकांश लोग नशे और अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं, जहां प्रमुख सड़क आदि पर सिग्नल होता है, वहां इन भीख मांगने वालों की वजह से दुर्घटना आदि की आशंका बनी रहती है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 (2) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…