भूटिया ने चुना अपना नंबर-1 खिलाड़ी, मेसी-रोनाल्डो नहीं बल्कि हैरी केन की तारीफ
पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया का मानना है कि इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन इस बार फीफा विश्व कप में अब तक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं और अपनी इंटीम की जीत में उनका योगदान अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और फ्रांस के…

पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया का मानना है कि इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन इस बार फीफा विश्व कप में अब तक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं और अपनी इंटीम की जीत में उनका योगदान अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे से अधिक है।
इंग्लैंड ग्रुप एल में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद कांगो को 2 . 1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। केन ने इंग्लैंड के आठ में से पांच गोल किये हैं। वह इस बार टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में मेस्सी (आठ) और एमबाप्पे (सात) के बाद तीसरे स्थान पर है।
भूटिया ने एक समाचार एजेंसी से कहा ,‘‘ मेरे हिसाब से हैरी केन सबसे प्रभावी रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर इंग्लैंड को यहां तक पहुंचाया और जरूरत के समय गोल किये। उन्हें कई बड़े और कठिन मैच खेलने पड़े जिनमें हैरी केन ने अच्छा प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा,‘‘एमबाप्पे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और मेस्सी ने भी। लेकिन जब पूरी टीम का दारोमदार एक खिलाड़ी द्वारा उठाने की बात है तो केन इसमें आगे हैं।’’ भूटिया ने यह भी कहा कि केन टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ‘गोल्डन बॉल’ या सबसे ज्यादा गोल का ‘गोल्डन बूट’ पुरस्कार जीत सकते हैं।
उन्होंने कहा,‘‘इस पर निर्भर करेगा कि टीम कहां तक जाती है। इंग्लैंड फाइनल खेलता है तो निश्चित तौर पर केन। फ्रांस पहुंचता है तो एमबाप्पे। केन और एमबाप्पे में से ही कोई होगा। मेस्सी को अभी तक कठिन मुकाबले नहीं मिले हैं। अब अंतिम 16 के आगे अर्जेंटीना को चुनौती मिलेगी।’’
जी 5 में विशेषज्ञों की पैनल के सदस्य भूटिया ने फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन और इंग्लैंड को अब तक शीर्ष चार टीमें बताया। उन्होंने कहा,‘‘ अब तक जिन चार टीमों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, उनमें फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना और इंग्लैंड हैं। फ्रांस सबसे आक्रामक फुटबॉल खेल रहा है। अगर एक टीम चुननी हो तो वह फ्रांस है।’
उन्होंने यह भी कहा कि मेस्सी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने कहा,‘‘ इस समय मेस्सी निश्चित तौर पर रोनाल्डो से बेहतर है। लेकिन मेस्सी, रोनाल्डो, माराडोना या पेले नहीं बल्कि ब्राजील के रोनाल्डो को मैं सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर कहूंगा।’
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
