भारतीय रेलवे में विद्युतीकरण के 100 साल पर भोपाल मंडल में उत्सव
भोपाल। भारतीय रेलवे में विद्युतीकरण के सौ साल पूरे होने के मौके पर भोपाल रेल मंडल में आम जनता को रेलवे की उपलब्धियों से परिचित कराने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान विविध कार्यक्रम…

भोपाल। भारतीय रेलवे में विद्युतीकरण के सौ साल पूरे होने के मौके पर भोपाल रेल मंडल में आम जनता को रेलवे की उपलब्धियों से परिचित कराने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण की शुरुआत 3 फरवरी 1925 को हुई थी, जब ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (जीआईपीआर) हार्बर लाइन पर बॉम्बे विक्टोरिया टर्मिनस और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन (1500 वी डीसी) चली। इसके बाद 25 केवी एसी प्रणाली ने रेलवे विद्युतीकरण को एक नया आयाम दिया, और 15 दिसंबर 1959 को राज खारस्वान-डोंगोआपोसी खंड पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाई गई।
इस ऐतिहासिक यात्रा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भोपाल रेल मंडल में कई जागरूकता और उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोपाल रेल मंडल के अनुसार विद्युत सामान्य विभाग द्वारा किए गए इन प्रयासों ने ऊर्जा बचत और रेलवे की सतत विकास यात्रा को और मजबूत किया है।
रेलवे के विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने का यह जश्न न केवल भारतीय रेलवे की प्रगति को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सही प्रयासों से ऊर्जा की बचत कर हम एक हरित और टिकाऊ भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।
मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ऊर्जा संरक्षण सिर्फ रेलवे की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए। बिजली की बचत करने से न केवल आर्थिक लाभ होता है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होता है और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करता है।
भोपाल मंडल के विद्युत सामान्य विभाग ने इस अवसर पर सेमिनार, रैली, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, और मैराथन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और आम जनता को रेलवे की उपलब्धियों से परिचित कराना और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना था।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम
भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
