द इंडियन व्यू

विश्व मुक्केबाजी कप : साक्षी सहित जैस्मिन, नूपुर ने जीते स्वर्ण पदक

भारतीय मुक्केबाज साक्षी ने अस्ताना, कजाखिस्तान में आयोजित द्वितीय विश्व मुक्केबाजी कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा रविवार को खेले गए मुकाबलों में जैस्मिन (57…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
विश्व मुक्केबाजी कप  : साक्षी सहित जैस्मिन, नूपुर ने जीते स्वर्ण पदक

भारतीय मुक्केबाज साक्षी ने अस्ताना, कजाखिस्तान में आयोजित द्वितीय विश्व मुक्केबाजी कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा रविवार को खेले गए मुकाबलों में जैस्मिन (57 किग्रा) और नूपुर (80+ किग्रा) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग अंदाज में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

इसी के साथ भारतीय दल ने इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ पदक प्रदर्शन दर्ज किया। महिलाओं के 54 किग्रा फाइनल में साक्षी ने अमेरिका की योसलाइन पेरेज के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए सर्वसम्मत (5-0) निर्णय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में जैस्मिन ने दबाव के बीच अपना संयम बनाए रखा और ब्राजील की जुसीलेन सेकेइरा रोमियो को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की।

इसके बाद नूपुर ने कज़ाखस्तान की येलदाना तालीपोवा को 80+ किग्रा फाइनल में 5-0 के निर्णायक अंतर से पराजित कर भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया।

दो बार की युवा विश्व चैंपियन साक्षी ने रविवार को फाइनल में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और अमेरिका की योसलाइन पेरेज को सर्वसम्मत फैसले में हराया। साक्षी ने इस टूर्नामेंट को भारत को पहला स्वर्ण दिलाया।

भारतीय दल ने विश्व मुक्केबाजी कप में अच्छा प्रदर्शन किया है और तीन स्वर्ण, पांच रजत व तीन कांस्य सहित 11 पदक जीते। भारत ने इससे पहले ब्राजील में पहले चरण में एक स्वर्ण और एक रजत सहित छह पदक जीते थे।

@BFI_official

पहले सत्र में चार भारतीय मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया और साक्षी ने गति और सटीक पंच के संयोजन के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

इससे पहले मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में स्थानीय दावेदार नाजिम काइजाइबे को कड़ी चुनौती दी लेकिन 2-3 के खंडित फैसले से हार गईं।

जुगनू (पुरुष 85 किग्रा) और पूजा रानी (महिला 80 किग्रा) को अपने-अपने फाइनल में हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जुगनू को कजाकिस्तान के बेकजाद नूरदौलेटोव के खिलाफ 0-5 से हार मिली, जबकि पूजा को आस्ट्रेलिया की एसिटा फ्लिंट के खिलाफ इसी अंतर से शिकस्त मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।