द इंडियन व्यू

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, एएफसी एशियाई कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने पहली बार क्वालीफायर के माध्यम से एएफसी महिला एशियाई कप का ऐतिहासिक क्वालीफिकेशन हासिल करने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम के लिए 50,000 डॉलर के इनाम का ऐलान किया है। साभार : गूगल भारतीय टीम…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, एएफसी एशियाई कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने पहली बार क्वालीफायर के माध्यम से एएफसी महिला एशियाई कप का ऐतिहासिक क्वालीफिकेशन हासिल करने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम के लिए 50,000 डॉलर के इनाम का ऐलान किया है।

साभार : गूगल

भारतीय टीम (ब्लू टाइग्रेसस) ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने सभी चार मैच आसानी से जीते और एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 में अपनी जगह पक्की की। महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत ने पिछली बार 2003 में भाग लिया था लेकिन उस समय क्वालीफायर नहीं होता था।

भारतीय टीम ने 2022 में मेजबान के रूप में भी हिस्सा लिया था, लेकिन टीम में कोविड-19 का मामला आने के कारण उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

टीम ने थाईलैंड में आयोजित क्वालीफिकेशन के ग्रुप चरण में मंगोलिया (13-0), तिमोर-लेस्ते (4-0) और इराक (5-0) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद उच्च-रैंक वाले मेजबान थाईलैंड पर 2-1 की अहम जीत के साथ अपना अभियान खत्म किया।

खिलाड़ियों ने क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के लिए कड़ा अभ्यास किया था। टीम ने बेंगलुरु में आयोजित 53-दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लिया था। भारतीय टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो फीफा महिला अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेल कर अपनी तैयारियों को परखा था। उज्बेकिस्तान ने भी इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।