द इंडियन व्यू

भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत, खेल जगत की ओर से बधाई

सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में देश के खेल जगत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है जिसने महिला वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके आस्ट्रेलिया पर यादगार जीत दर्ज की। जेमिमा रौड्रिग्स ने…

Ragwendra P Singh
October 31, 2025
3 min read
भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत, खेल जगत की ओर से बधाई

सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में देश के खेल जगत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है जिसने महिला वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके आस्ट्रेलिया पर यादगार जीत दर्ज की।

जेमिमा रौड्रिग्स ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 127 रन बनाकर भारत को तीसरी बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 167 रन की साझेदारी की।

आस्ट्रेलिया का विश्व कप में 15 जीत का अपराजेय अभियान खत्म हो गया। जीत के लिये 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने नौ गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 341 रन बनाये।

साभार : गूगल

तेंदुलकर ने जीत के बाद एक्स पर लिखा ,‘‘ शानदार जीत। शानदार प्रदर्शन जेमिमा रौड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर। श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी से मैच को जीवंत बनाये रखा।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ तिरंगे का परचम लहराते रहो।’’

https://twitter.com/sachin_rt/status/1983956382572495294

भारत के पूर्व कोच और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा ,‘‘ आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बेहतरीन जीत। जेमिमा रौड्रिग्स का संयम और ताकत से भरा जबर्दस्त प्रदर्शन। यह पारी परिपक्वता और आत्मविश्वास की बानगी देती है।’’

https://twitter.com/anilkumble1074/status/1984085057976553820

पुरुष भारतीय टीम के विश्व कप 2011 में खिताबी जीत के हीरो रहे युवराज सिंह ने लिखा ,‘‘ कुछ जीत स्कोरबोर्ड के आंकड़ों से भी ऊपर होती है और यह उनमे से एक है।’’ उन्होंने एक्स पर लिखा ,‘‘ जब पूरी दुनिया देख रही थी और काफी दबाव था , ऐसे में हरमनप्रीत कौर ने असल कप्तान की तरह संयम और दृढता से भरी पारी खेली।

https://twitter.com/YUVSTRONG12/status/1983958913788883217

वहीं जेमिमा रौड्रिग्स ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली। अपने खेल पर और एक दूसरे पर भरोसे के दम पर यह साझेदारी बनी। सेमीफाइनल में ऐतिहासिक जीत और अब र्फाइनल पर नजरें।’’ भारत का सामना अब फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1983946611383587266

पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर इरफान पठान ने कहा ,‘‘भारतीय महिला टीम की इस पारी को देखना सुखद रहा। जेमिमा रौड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर का शानदार प्रदर्शन। रिचा घोष की पारी भी अहम रही।’’ खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा ,‘‘ यह भारत की नारीशक्ति है।’’

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1983965025837707327

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा ,‘‘ आस्ट्रेलिया सोच रही थी कि एक और सेमीफाइनल है, आराम से जीतो और पहुंचों फाइनल लेकिन हमारी लड़कियों ने सोचा कि ये तो मौका है असली धमाका करने का। सारी आलोचना को धो डाला। क्या खेल दिखाया। महिला टीम पर गर्व है।’’

https://twitter.com/virendersehwag/status/1983967861971534016

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने लिखा ,‘‘टीम इंडिया ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके आस्ट्रेलिया को बाहर किया और उनके जीत के अभियान पर रोक लगाई। सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ अब फिर से विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका और हमें एक नया चैम्पियन मिलेगा।’’

https://twitter.com/ABdeVilliers17/status/1983954894299279836

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।