द इंडियन व्यू

भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल टॉप पर

वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लीग फेज के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। नंबर एक और नंबर दो पर दो भारतीय बल्लेबाज हैं। हालांकि, एक…

Ragwendra P Singh
October 28, 2025
2 min read
भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल टॉप पर

वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लीग फेज के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। नंबर एक और नंबर दो पर दो भारतीय बल्लेबाज हैं।

हालांकि, एक बल्लेबाज आगे नहीं खेल पाएगी। स्मृति मंधाना वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 मैचों में कुल 365 रन बनाए हैं। कोई अन्य बल्लेबाज 310 रन भी नहीं बना सका है।

भारत की प्रतिका रावल 308 रन 7 मैचों की 6 पारियों में बनाने में सफल रही हैं। वे वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं। वे आगे नहीं खेलेंगी, क्योंकि उनका एंकल ट्विस्ट हो गया है और वे कई महीने तक मैदान से दूर रहेंगी।

साभार : गूगल

साउथ अफ्रीका की लॉरा वॉलवार्ट 7 मैचों में 301 रन बना चुकी हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वुमेंस वर्ल्ड कप के इस सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली वे तीसरी बल्लेबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने 4 मैचों में 294 रन बना दिए हैं और भारत में जारी आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली चौथी बल्लेबाज हैं।

वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों में टॉप 5 में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन भी हैं, जिन्होंने 5 पारियों में 289 रन बनाए हैं। वह भी आगे नजर नहीं आएंगी, क्योंकि उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और उन्होंने रिटायरमेंट भी वनडे क्रिकेट से ले लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।