द इंडियन व्यू

भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम इंडोनेशिया में दिखाएगी दम, तन्वी शर्मा भी शामिल

तन्वी शर्मा को 18 से 27 जुलाई तक सोलो इंडोनेशिया में होने वाली बैडमिंटन एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप (टीम और व्यक्तिगत) के लिये भारत की 19 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने बैडमिंटन एशिया महिला टीम चैम्पियनशिप…

Ragwendra P Singh
June 26, 2025
2 min read
भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम इंडोनेशिया में दिखाएगी दम, तन्वी शर्मा भी शामिल

तन्वी शर्मा को 18 से 27 जुलाई तक सोलो इंडोनेशिया में होने वाली बैडमिंटन एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप (टीम और व्यक्तिगत) के लिये भारत की 19 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने बैडमिंटन एशिया महिला टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

@BAI_Media

जूनियर विश्व नंबर एक पुरूष युगल टीम भार्गव राम एरिगेला और विश्व तेज गोब्बुरू से भारत को उम्मीदें होंगी। टीम स्पर्धा रिले प्रारूप में होगी जिसमें 110 अंक तक पहले पहुंचने वाली टीम विजयी होगी। इसकी शुरूआत ग्रुप चरण से होगी जिसके बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे।

https://twitter.com/BAI_Media/status/1938129966677242217

टीम चार से 15 जुलाई तक गुवाहाटी में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र पर एकत्र होगी। एनसीई गुवाहाटी में साल के आखिर में बीडब्ल्यूएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप होनी है। भारतीय बैडमिंटन संघ महासचिव संजय मिश्रा ने कहा,‘‘भारत के जूनियर सर्किट से विश्व स्तरीय प्रतिभायें निकल रही हैं। इस शिविर से इन प्रतिभाओं को पदक जीतने के लिये तैयार किया जायेगा।’’

टीम

पुरूष एकल - अंश नेगी, हमार लालथाजुआला, रौनक चौहान, प्रणव राम एन

महिला एकल - रूजुला रामू, तन्वी शर्मा, तन्वी रेड्डी, वेन्नाला कालागोटला

पुरूष युगल - भव्या छाबड़ा, परम चौधरी, भार्गव राम एरिगेला, विश्व तेज गोब्बुरू

महिला युगल - वेन्नाला कालागोटला, रेशिका यू, गायत्री रावत, मंसा रावत

मिश्रित युगल - विष्णु केदार कोडे, कीर्ति मंचाला, सी लालरामसंगा, तारिनी सूरी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।