द इंडियन व्यू

भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को रौंदा, सीरीज पर भी कब्ज़ा

वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा के शानदार शतक और इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी से भारतीय अंडर-19 टीम ने चौथे वनडे में इंग्लैंड को 55 रनों से हराने के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है.…

Ragwendra P Singh
July 5, 2025
2 min read

वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा के शानदार शतक और इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी से भारतीय अंडर-19 टीम ने चौथे वनडे में इंग्लैंड को 55 रनों से हराने के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है.

साभार : गूगल

भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है. वैभव सूर्यवंशी ने 78 गेंदों में 143 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 10 छक्के लगाए.

वैभव के बाद विहान मल्होत्रा ने जबरदस्त शतक लगाया. विहान ने 121 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और तीन छक्के लगाए. वैभव और विहान के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई.

भारत ने 14 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. वैभव और विहान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 219 रनों की साझेदारी की, जिसकी वजह से भारत ने 50 ओवरों में इंग्लैंड के सामने 364 रनों का लक्ष्य रखा.

वैभव-विहान के अलावा किसी और खिलाड़ी ने भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेली. इन दोनों के बाद सबसे ज्यादा रन अभिज्ञान कुंडु ने बनाए. कुंडु ने 23 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही. दोनों ओपनिंग बल्लेबाज बेन डाकिंस और जोसेफ मूरेस ने शतकीय साझेदारी निभाई.

डाकिंस ने 67 और जोसेफ ने 52 रन बनाए. रॉकी फ्लिंटॉफ ने शानदार शतक लगाया. फ्लिंटॉफ ने 91 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली, वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इंग्लैंड 45.3 ओवरों में 308 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. नमन पुष्पक ने तीन विकेट झटके, आरएस अंबरीश को दो विकेट मिले.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।