'भारत में टेस्ट सीरीज जीतना है मेरा सपना': नाथन लियोन
महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने बताया है कि रिटायरमेंट से पहले उनकी आखिरी इच्छा इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या है? उनकी टेस्ट से हाल-फिलहाल में संन्यास लेने की योजना नहीं है। उन्होंने बताया है कि वह अपने शानदार करियर…

महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने बताया है कि रिटायरमेंट से पहले उनकी आखिरी इच्छा इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या है? उनकी टेस्ट से हाल-फिलहाल में संन्यास लेने की योजना नहीं है। उन्होंने बताया है कि वह अपने शानदार करियर को विराम देने से पहले भारत में एक टेस्ट सीरीज जीतना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार भारत ने साल 2004 में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद से टीम ने कुछ मैच जरूर जीते हैं, लेकिन टेस्ट सीरीज भारत की मेजबानी में कभी नहीं जीती। 138 टेस्ट मैचों में 556 विकेट ले चुके नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल ऑफ स्पिनर हैं। वे भारत के खिलाफ 32 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
इन मैचों में उनको 130 विकेट भी मिले हैं, लेकिन वे कभी भी भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का हिस्सा नहीं रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 2004-05 में आखिरी बार भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इसके बाद से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में घर पर हार नहीं मिली।
जब भारत आखिरी बार अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारा था तो उस समय नाथन लियोन प्रोफेशनल क्रिकेट भी नहीं खेलते थे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने नाथन लियोन के हवाले से कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मैं भारत में टेस्ट सीरीज जीतना चाहता हूं। मैं इंग्लैंड में भी टेस्ट सीरीज जीतना चाहता हूं।
हमें कुछ सालों में यह मौका मिलेगा, लेकिन हमें टेस्ट दर टेस्ट खेलना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि हम वेस्टइंडीज में सब कुछ सही कर रहे हैं। फिर हमें एशेज के साथ घर पर एक शानदार समर सीजन मिलेगा, लेकिन एक और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल निश्चित रूप से मेरे कार्ड पर होगा।" अगला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में खेला जाना है, जो अब से दो साल दूर है।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
