दिल्ली में बनेगी अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी, नेहरू स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण
खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को 'ध्वस्त' कर दिया जाएगा और उसकी जगह एक अत्याधुनिक 'स्पोर्ट्स सिटी' का निर्माण किया जाएगा। इस नए परिसर में विभिन्न खेलों की सुविधाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों के…

खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को 'ध्वस्त' कर दिया जाएगा और उसकी जगह एक अत्याधुनिक 'स्पोर्ट्स सिटी' का निर्माण किया जाएगा।
इस नए परिसर में विभिन्न खेलों की सुविधाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें एक बेहतरीन प्रशिक्षण और रहन-सहन का माहौल मिल सके।
यह पहल भारतीय खेलों के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की तैयारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्टेडियम के 102 एकड़ क्षेत्र का पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया जाएगा, लेकिन अभी तक यह योजना केवल एक प्रस्ताव है और इसलिए परियोजना की समय-सीमा अभी तय नहीं हुई है।

इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए कतर और ऑस्ट्रेलिया की स्पोर्ट्स सिटी का मूल्यांकन किया जा रहा है। मंत्रालय के सूत्र ने बताया, ‘स्टेडियम को ध्वस्त कर दिया जाएगा। स्टेडियम के अंदर स्थित सभी कार्यालय, जिनमें राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला शामिल हैं, स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।’
स्पोर्ट्स सिटी में मुख्य रूप से एक बहु-खेल सुविधा के साथ प्रशिक्षण, प्रमुख आयोजनों के संचालन के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध होता है। अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इसका एक उदाहरण है, जहां क्रिकेट, जलक्रीड़ा, टेनिस और एथलेटिक्स आदि के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
