भारत-बांग्लादेश सीरीज 2026 तक स्थगित, बीसीसीआई और बीसीबी ने लिया साझा फैसला
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने शनिवार को आपसी सहमति से बांग्लादेश और भारत के बीच अगस्त 2025 में प्रस्तावित सफेद गेंद की श्रृंखला को सितंबर 2026 तक स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की। साभार : गूगल पहले से तय…

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने शनिवार को आपसी सहमति से बांग्लादेश और भारत के बीच अगस्त 2025 में प्रस्तावित सफेद गेंद की श्रृंखला को सितंबर 2026 तक स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की।

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार टीम इंडिया को चटगांव और ढाका में 17 से 31 अगस्त तक तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मैचों को खेलना था। बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दोनों बोर्डों के बीच चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसमें दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और कार्यक्रम की सुविधा को ध्यान में रखा गया है।’’
बीसीबी ने कहा कि श्रृंखला का नया कार्यक्रम ‘उचित समय पर’ घोषित किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘बीसीबी इस बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। दौरे के लिए संशोधित तारीखों और कार्यक्रमों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।’’
दोनों बोर्डों ने श्रृंखला को टालने का कारण कार्यक्रम में असुविधाओं को कारण बताया लेकिन एक समाचार एजेंसी ने चार जुलाई को रिपोर्ट दी थी कि बीसीसीआई बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति को लेकर आशंकित है और इस श्रृंखला के कार्यक्रम को फिर से निर्धारित करना चाहता है।
समझा जाता है कि बीसीसीआई चाहता है कि बांग्लादेश में आम चुनाव होने के बाद ही दौरा आगे बढ़े तथा कानून-व्यवस्था का ख्याल रखने के लिए वहां एक स्थिर सरकार हो।
बांग्लादेश में चुनाव अगले साल के शुरुआत से पहले होने की उम्मीद नहीं है। अभी बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार है। पिछले साल अगस्त में नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के बाद हसीना को सत्ता से हटा दिया गया था जिसके बाद यूनुस ने सत्ता संभाली थी।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
