भारत बनाम इंग्लैंड : एजबेस्टन में रिकॉर्ड सुधारने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में बदलाव
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बुधवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बर्मिंघम टेस्ट के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन…

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बुधवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बर्मिंघम टेस्ट के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं।

धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं, जिसका कारण कप्तान शुभमन गिल ने बताया। दरअसल, बुमराह को वर्कलोड मैनेज करने के चलते आराम देने का फैसला किया गया है। उनकी जगह पेसर आकाशदीप को मौका मिला है। बुमराह पांच टेस्ट की सीरीज में सिर्फ तीन मुकाबले खेलेंगे।
इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत को लीड्स में पांच विकेट से हार मिली थी। आकाशदीप के अलावा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है।
साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को बाहर कर दिया गया। टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन ने कहा, ''हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। अगर विकेट में कुछ है तो पहले दिन ही होगा। टीम में तीन बदलाव हुए हैं।
रेड्डी, वॉशिंगटन और आकाशदीप आए हैं। बुमराह नहीं खेल रहे हैं। यह फैसला उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए लिया गया है। हमें अच्छा ब्रेक मिला और यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मैच है।
तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में होने के कारण हमें लगता है कि उस पिच में और भी बहुत कुछ होगा, इसलिए हम उन्हें वहां इस्तेमाल करेंगे। हमारा कुलदीप यादव को खिलाने का मन था लेकिन बैटिंग में गहराई लाने का फैसला किया गया।'' मेजबान इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।
टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बादल छाए हुए हैं। हमने हर चीज पर विचार किया (जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल करने पर)। पिछले हफ्ते टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, हम कॉन्फिडेंट हैं। टेस्ट में आगे बढ़ने पर आप परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।''
बता दें कि भारत का बर्मिंघम में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। भारत ने यहां अब तक आठ टेस्ट खेले हैं, जिसमें सात बार हार का मुंह देखा और एक मैच ड्रॉ रहा। भारतीय टीम ने 2022 में जब आखिरी बार एजबेस्टन में टेस्ट खेला था, तब इंग्लैंड के हाथों सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
भारतीय प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
