द इंडियन व्यू

भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल: मुंबई में शिवसेना यूबीटी का टीवी तोड़कर विरोध

मुंबई में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट (शिवसेना यूबीटी) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुस्से में कई टीवी भी तोड़ डाले और सरकार पर निशाना साधा.…

Ragwendra P Singh
September 14, 2025
2 min read
भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल: मुंबई में शिवसेना यूबीटी का टीवी तोड़कर विरोध

मुंबई में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट (शिवसेना यूबीटी) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुस्से में कई टीवी भी तोड़ डाले और सरकार पर निशाना साधा. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं, तब पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि यह मैच केवल खेल नहीं बल्कि देश की अस्मिता का मामला है और सरकार जनता की भावनाओं की अनदेखी कर रही है.

शिवसेना उद्धव गुट ने महाराष्ट्र में कई जगह किया प्रदर्शन
मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए. विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जो हाथों में सिंदूर लेकर पहुंचीं. उनका कहना था कि जब देश के बेटे सीमा पर जान दे रहे हैं, तो मैदान में भारत और पाकिस्तान का झंडा एक साथ लहराना देशवासियों की आत्मा को आहत करता है. प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और मांग की कि इस मैच को तुरंत रद्द किया जाए.

टीवी फोड़कर किया मैच का विरोध
विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दूबे ने अपने समर्थकों के साथ टीवी तोड़कर गुस्सा जताया. उनका कहना था कि टीवी तोड़ना इस बात का प्रतीक है कि जनता इस मैच को देखना ही नहीं चाहती. वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी सरकार और बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार चेतावनी देता रहा है, लेकिन सरकार ने देश की भावनाओं को नजरअंदाज किया.

ठाकरे परिवार का हमला
शिवसेना यूबीटी ने बीसीसीआई पर भी सीधा निशाना साधा. नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकी भेजकर हमला करता है, हमारे लोगों की हत्या करता है, सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं लेकिन बीसीसीआई को केवल पैसे कमाने की चिंता है. कार्यकर्ताओं ने तंज कसते हुए कहा कि हम बीसीसीआई के लिए चंदा जमा करेंगे ताकि उन्हें पैसे की कमी महसूस न हो और वे इस मैच को रद्द करने का साहस दिखा सकें. इसी बीच उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने भी इस मुद्दे पर सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए और कहा कि यह केवल क्रिकेट नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का मामला है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…