भारत-पाक मैच ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यूअरशिप
आईसीसी और जियोहॉटस्टार ने महिला विश्व कप के शुरुआती 13 मैचों के व्यूअरशिप के आंकड़ों को जारी किया है। भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में हो रहे वर्ल्ड कप पर क्रिकेट फैंस का खूब प्यार बरस रहा है। शुरुआती 13 मैचों को 6…

आईसीसी और जियोहॉटस्टार ने महिला विश्व कप के शुरुआती 13 मैचों के व्यूअरशिप के आंकड़ों को जारी किया है। भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में हो रहे वर्ल्ड कप पर क्रिकेट फैंस का खूब प्यार बरस रहा है। शुरुआती 13 मैचों को 6 करोड़ लोगों ने देखा है जो 2022 में हुए पिछले वर्ल्ड कप के मुकाबले करीब 5 गुना ज्यादा है।
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच हुए मुकाबले ने तो व्यूअरशिप के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सिर्फ व्यूअरशिप ही नहीं, मैच देखने के औसत समय में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। शुरुआती 13 मैचों का कुल मिलाकर कंजप्शन 7 अरब मिनट रहा है जो 2022 के वर्ल्ड कप के मुकाबले 12 गुना ज्यादा है।
पिछली बार महिला विश्व कप न्यूजीलैंड में हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, महिला विश्व कप में 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच को सबसे ज्यादा लोगों ने देखा था।

ये मुकाबला कोलंबों में हुआ था जिसे भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीता था। उस मैच को 2.84 करोड़ लोगों ने कुल मिलाकर 1.87 अब मिनट तक देखा था। महिला क्रिकेट के इतिहास में अब तक किसी भी मैच को इतनी व्यूअरशिप नहीं मिली है।
12 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम में हुए मुकाबले ने भी व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बनाया था। उस मैच को एक वक्त 48 लाख लोग एक साथ देख रहे थे। महिला क्रिकेट के इतिहास में उससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जब इतने ज्यादा लोग एक ही वक्त में एक साथ मैच को देख (Concurrent Viewers) रहे हों।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
