द इंडियन व्यू

भारत के भविष्य पर वैश्विक निवेशकों का भरोसा बरकरार : मनोहर लाल

नई दिल्ली : केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वैश्विक निवेशक समुदाय भारत के भविष्य को लेकर पूरा विश्वास रखता है। ऊर्जा परिवर्तन, शहरी अवसंरचना विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना और डिजिटल…

Ragwendra P Singh
November 12, 2025
2 min read
भारत के भविष्य पर वैश्विक निवेशकों का भरोसा बरकरार : मनोहर लाल

नई दिल्ली : केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वैश्विक निवेशक समुदाय भारत के भविष्य को लेकर पूरा विश्वास रखता है। ऊर्जा परिवर्तन, शहरी अवसंरचना विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना और डिजिटल नेटवर्क विस्तार जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।मनोहर लाल ने बुधवार को यहां यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के सदस्यों और प्रमुख अमेरिकी व्यावसायिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्होंने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और निवेश आधारित नवाचारों पर चर्चा की, जो देश के ऊर्जा, आवास और शहरी क्षेत्रों में समावेशी विकास को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ साझा विकास, साझा जिम्मेदारी और साझा भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। चर्चा के दौरान ग्रीन हाइड्रोजन की सुलभता, ऊर्जा संचरण क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग, भारत से सौर मॉड्यूल निर्यात और डेटा केंद्रों को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।इस दौरान यूएसआईएसपीएफ प्रतिनिधिमंडल में जॉन चेम्बर्स (संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जेसी2 वेंचर्स तथा अध्यक्ष, यूएसआईएसपीएफ), डॉ. मुकेश आघी (अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूएसआईएसपीएफ), प्रभाकर राघवन (गूगल के प्रमुख तकनीकी विशेषज्ञ), जैक पी. विलियम्स (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एक्सॉन मोबिल) और विक्रांत कपूर (समूह अध्यक्ष, रिन्यू) मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…