द इंडियन व्यू

भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने भी दिखाया पाकिस्तान को आईना

अप्रैल में जब पाकिस्तान ने पहलगाम अटैक किया था तो भारत ने हर मंच पर पाकिस्तान का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। हमारे सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पड़ोसियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, मगर बॉयकॉट की कार्रवाई नहीं…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
2 min read
भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने भी दिखाया पाकिस्तान को आईना

अप्रैल में जब पाकिस्तान ने पहलगाम अटैक किया था तो भारत ने हर मंच पर पाकिस्तान का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। हमारे सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पड़ोसियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, मगर बॉयकॉट की कार्रवाई नहीं रुकी। इसका असर क्रिकेट की दुनिया में भी देखने को मिला।

अंतर्राष्ट्रीय महासंघों द्वारा प्रतिबंध ना झेलना पड़े, इस वजह से बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में मैच तो खेला, मगर यहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। अब इस मुहिम पर अफगानिस्तान भी चलता नजर आ रहा है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग जारी है। हाल ही में पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान पर एक एयर स्ट्राइक की थी जिसका शिकार 3 अफगानी क्रिकेटर समेत कई लोग बने थे। खिलाड़ियों के इस निधन के बाद अफगानिस्तान ने अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज से हटने का फैसला लिया था।

साभार : गूगल

इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अलावा तीसरी टीम श्रीलंका है। हालांकि अफगानिस्तान के हटने के बाद अब पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को इस ट्राई सीरीज का हिस्सा बनाया है। खिलाड़ियों के निधन से दुखी अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान ने एक बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने अपने X अकाउंट से पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स का नाम हटा दिया है। ये माना जा रहा है कि अब भारत की तरह अफगानिस्तान भी धीरे-धीरे पाकिस्तान का क्रिकेट की दुनिया में बॉयकॉट करेगा।

अफगानिस्तान ने टेस्ट दर्जा मिलने के बाद से पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त होने से पहले उसकी ए टीमें अक्सर देश का दौरा करती थीं और कई अफगान खिलाड़ियों ने भी देश में ट्रेनिंग ली थी।

@RealWahidaAFG

एक समय, पाकिस्तान ने अफगान क्रिकेटरों को अपने घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने की अनुमति भी दी थी। अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध है, 3 क्रिकेटरों के निधन के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान का बॉयकॉट कर रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।